• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. covid-19 live updates 24 january
Written By
Last Updated : Monday, 24 January 2022 (21:59 IST)

कांग्रेस नेता Digvijaya Singh कोरोनावायरस से संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

coronavirus
नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोरोनावायरस ने अभी भी कोहराम मचा रखा है। कोरोना से जुडूा हर अपडेट- 
 

09:48 PM, 24th Jan
webdunia
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं। दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh Covid News) ने ट्वीट किया, ‘मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो लोग भी पिछले 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुखार, खांसी सर्दी जुकाम बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना RT-PCR टेस्ट करा लें. अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। हमारी शुभकामनाएं।

08:28 AM, 24th Jan
कोरोना के खतरे के बाद भी आज से महाराष्ट्र में स्कूल खुल चुके हैं। लोकल सर्वे के मुताबिक 62% अभिभावक बच्चों को भेजने को अब भी तैयार नहीं हैं।

07:32 AM, 24th Jan
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहली बार संकेत दिया है कि यूरोप में इस महामारी का ‘अंत’ आ सकता है, बशर्ते ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) की वजह से वर्तमान में जारी कोविड-19 लहर का दौर गुजर जाए। संभावना जताई जा रही है कि कोरोना का यह खतरनाक वेरिएंट महाद्वीप की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को संक्रमित करेगा। डब्ल्यूएचओ यूरोप के निदेशक हैंस क्लूज (Hans Kluge) ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि कोविड -19 महामारी ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ एक नए चरण में प्रवेश किया है, जो मार्च तक यूरोप में 60 प्रतिशत लोगों को संक्रमित कर सकता है और यह अंततः महामारी को समाप्ति की ओर ला सकता है।
ये भी पढ़ें
वंदे मातरम् : भारत की स्वतंत्रता का अजर-अमर राष्ट्रगीत कैसे जन्मा, जानिए कहानी