shiv chalisa

डरा रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 7240 नए मरीज, तेजी से बढ़ रहे हैं एक्टिव केसेस

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (09:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 7,240 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 3,591 व्यक्ति कोविड से स्वस्थ हुए जबकि 8 लोगों की महामारी से मौत हो गई। पिछले 8 दिन में कोरोना के 36,559 मामले सामने आए। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 32,500 हजार के करीब पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां पिछले 24 घंटे में 2,701 मरीज मिले। केरल में भी 2,271 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 564 नए मरीज मिले। कर्नाटक में 376 और हरियाणा में 247 नए कोरोना मरीज पाए गए। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार 522 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 40 हजार 301 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 723 लोगों की मौत हो गई और 32,498 मरीजों का इलाज चल रह है।  
 
दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत दर्ज की गई। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है। 0.08 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
Koo App
महाराष्ट्र में Corona की डराने वाली रफ्तार : महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 78,98,815 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 9,806 हुई। 
 
मास्क को लेकर फिर सख्त : कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। DGCA ने कहा कि एयरलाइन कंपनियों को ऐसे यात्रियों को प्रस्थान से पहले ही विमान से नीचे उतार देना चाहिए, जो चेतावनी के बाद भी विमान के अंदर मास्क पहनने से इनकार करता है। हवाईअड्डा संचालकों को स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद लेनी चाहिए और फेस मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाना चाहिए।
 

Show comments

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

अगला लेख