Biodata Maker

2 दिन बाद मिले 4000 से कम कोरोना संक्रमित, महाराष्‍ट्र और केरल में मिले 70 फीसदी नए मरीज

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (11:04 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,714 नए मामले सामने आए, 2,513 लोगों ने महामारी को मात दी जबकि 7 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। भारत में सामने आए 3714 नए केसेस में से 70 फीसदी मामले अकेले केरल और महाराष्ट्र में आए हैं। 6‍ दिन में 24,086 नए मामले सामने आए। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हजार के करीब पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 4 करोड़ 31 लाख 85 हजार 049 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 33 हजार 365 हो गई। 5 लाख 24 हजार 708 लोग मारे गए और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26,976 पर पहुंच गई।
 
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत, 0.06 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। महामारी की वजह से 1.22 प्रतिशत मरीज काल के गाल में समा गए।
 
Koo App
क्या है केरल का हाल : देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में ही मिल रहे हैं। यहां बीते 24 घंटे में राज्य में 1,383 लोग संक्रमित पाए गए। 6 मरीजों की मौत हुई, जबकि 807 मरीज ठीक हुए। 8,542 एक्टिव मरीज है।
 
महाराष्‍ट्र में भी डरा रहा है कोरोना : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,036 नए मामले सामने आये हैं। राज्य में अब तक इस बीमारी से 78,94,233 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 1,47,866 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
 
इस बीच राज्य भर में और 374 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,38,938 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत हैं। राज्य में 7,429 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Show comments

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात, जानिए पश्चिम एशिया को लेकर क्‍या हुई चर्चा?

केले के रेशों से बुना हरित भविष्य, मेरठ के हथकरघा से निकल रहीं इको-फ्रेंडली साड़ियां

गुजरात में अफवाह फैलाने वालों को हर्ष संघवी की कड़ी चेतावनी, कहा- ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट, जेवर की गलियों में गूंजा CM आदित्यनाथ पर लिखा गीत

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2026, गुजरात सरकार द्वारा दिया जाने वाला ब्याज मुक्त लोन, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

अगला लेख