Hanuman Chalisa

अमेरिका में बढ़ा कोरोनावायरस कहर, कैलिफोर्निया में अंत्येष्टि स्थलों पर नहीं बची शवों के लिए जगह

Webdunia
रविवार, 3 जनवरी 2021 (08:52 IST)
लॉस एंजिलिस। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वायरस का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि अंत्येष्टि स्थलों में शवों के लिए जगह तक नहीं बची है। 
 
दक्षिण कैलिफोर्निया में अंत्येष्टि स्थलों के एक संगठन की ओर से कहा गया है कि उन्हें शोक संतप्त परिवारों को लौटाना पड़ रहा है क्योंकि यहां शवों के ढेर लग रहे हैं तथा अब और शवों के लिए जगह नहीं बची है।
 
अमेरिका में 3.5 लाख की मौत : जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 के कारण 3,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश में दो करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हैं।
 
अंत्येष्टि स्थलों पर नहीं बची जगह : लॉस एंजिलिस में कॉन्टीनेंटल फ्यूनरल होम्स की माग्दा मेल्डोनाडो ने कहा, ‘इस क्षेत्र में मैं बीते 40 साल से काम कर रही हूं और मैंने इससे पहले कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। हमें परिवारों को कहना पड़ रहा है कि हम उनके परिजन को यहां नहीं ले पाएंगे।‘
 
मेल्डोनाडो ने बताया कि कॉन्टीनेंटल फ्यूनरल होम्स में प्रतिदिन औसतन 30 शव लाए जा रहे हैं जो सामान्य से छह गुना अधिक है। अधिकतर अंत्येष्टि स्थलों में यही स्थिति है। यहां अब तक दस हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
 
कहां कितनी मौतें : अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 38,273 लोगों की मौत हुई है। 
 
न्यूजर्सी में अब तक 19,187 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 26,412 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 28,338 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 21,890 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 18,214, मिशीगन में 13,306, मैसाचुसेट्स में 12,423 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 16,179 लोगों की मौत हुई है।
 
3 राज्यों में मिला नया स्ट्रेन : अमेरिका के कैलिफोर्निया, कोलोराडो और फ्लोरिडा प्रांत में ब्रिटेन में हाल में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। गौरतलब है कि देश में फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है।
 

Show comments

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट

पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन', रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, देशभर में सख्ती

कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्‍कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आतंकी गिरफ्तार

अमेरिका में गिरती लोकप्रियता, चुनाव में हार के डर से ट्रंप ने दी ईरान को तबाह करने की धमकी: यशवंत सिन्हा

पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, हिमंता का दावा- हैदराबाद भागा

अगला लेख