khatu shyam baba

140 दिन बाद देश में कोरोना के 1300 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 23 मार्च 2023 (11:53 IST)
नई दिल्ली। भारत में 140 दिन बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,300 नए मामले सामने आए। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,605 पर पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 418 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 997 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,816 हो गई।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अभी 7,605 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.08 प्रतिशत है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
इस बीच, देश में पिछले दो सप्ताह में इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई और कहा कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने तथा लोगों द्वारा कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाए जाने पर जोर दिया।
 
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
 

Show comments

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

योगी सरकार के विजन को लखीमपुर के अब्दुल ने किया साकार

विद्युत सखी बनीं राजश्री, लिख रहीं बदलाव की नई कहानी

जेवर एयरपोर्ट बनेगा UP की अर्थव्यवस्था का गेमचेंजर: 1 ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य को देगा रफ्तार, रोजगार और निवेश में बड़ा उछाल

UP में गो-आश्रय स्थलों की हाईटेक निगरानी: 5446 केंद्रों पर 7592 CCTV कैमरे, 56 जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव

राजकोट पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित

अगला लेख