Hanuman Chalisa

तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक्टिव मरीजों के साथ डेथ रेट भी बढ़ा

Webdunia
गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (11:02 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,495 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 65 हजार 976 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 रह गई है। 434 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4 लाख 78 हजार 759 हो गई।

इससे पहले देश में बुधवार को एक दिन में कोरोना के 6,317 नए केस सामने आए थे, जो मंगलवार की तुलना में 18.6 फीसदी ज्यादा थे। इस दौरान कोरोना से 318 मरीजों की मौत हुई है। 
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 56 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
 
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 101 की वृद्धि दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

2 स्कूलों में 52 संक्रमित : पश्चिम बंगाल के नदिया में नवोदय स्कूल में 29 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी आवासीय स्कूल के नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र है। वहीं हिमाचल के बिलासपुर के एक स्कूल में 23 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

पीएम मोदी आज करेंगे बैठक : देश में ओमिक्रॉन के तेजी से प्रसार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6.30 बजे कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोरोना पर समीक्षा बैठक करेंगे।  दिल्ली सरकार ने खतरे को देखते हुए क्रिसमस व नववर्ष की पार्टियों पर रोक लगा दी है।
 
ALSO READ: तमिलनाडु में ओमिक्रॉन धमाका, 1 ही दिन में मिले 33 मरीज, अब तक 280 लोग नए वैरिएंट की चपेट में
ओमिक्रॉन के 280 मामले : भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 280 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 104 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 16 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।
 
महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 65 मामले, दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 35, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19 और केरल में 15 मामले सामने आए हैं।
Koo App

Show comments

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

ट्रंप की धमकी के बाद इजराइल का अलर्ट, क्या ट्रेनों पर होगा बड़ा हमला?

NASA के Artemis Mission ने रचा इतिहास, चांद के करीब पहुंचे अंतरिक्ष यात्री, मिशन में हुआ यह बड़ा खुलासा

LIVE: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का हमला

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी

बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के 'धाकड़' धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो

अगला लेख