Dharma Sangrah

CoronaVirus India Update : 60 दिन बाद देश में 1 लाख से कम एक्टिव मरीज, 98.59% मरीज स्वस्थ

Webdunia
मंगलवार, 1 मार्च 2022 (10:43 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,915 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,31,045 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 60 दिन बाद एक लाख के नीचे आ गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटो में 180 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,14,023 हो गई।
 
देश में अभी 92,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,129 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.59 प्रतिशत हो गई है।
 
Koo App
देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,14,023 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,43,701, केरल में 65,333, कर्नाटक में 39,950, तमिलनाडु में 38,004, दिल्ली में 26,122, उत्तर प्रदेश में 23,456 और पश्चिम बंगाल में 21,176 लोगों की मौत हुई है।
 
देश में अब तक कुल 4,23,24,550 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 177.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Show comments

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने दिए पाकिस्तानी झंडे लगे 10 तेल टैंकर, डील के लिए गिड़गिड़ाया

महायुद्ध के बीच लौटा कोरोनाकाल, अमेरिका में मिला नया वैरिएंट BA.3.2, 29 राज्यों में फैला

Chhindwara के पास हुआ बड़ा हादसा, बस पलटने से 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

योगी सरकार के विजन को लखीमपुर के अब्दुल ने किया साकार

अगला लेख