suvichar

फिर डरा रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 6,050 नए मरीज, 28,000 से ज्यादा एक्टिव केसेस

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (10:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। आज देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6050 नए केस सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। नए केसेस के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी अब डराने लगी है। देश फिलहाल कोरोना के 28,303 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 दिन में कोरोना की वजह से 13 मरीजों की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 45 हजार 104 हो गई इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 85 हजार 858 लोग स्वस्थ हो गए। कोरोना संक्रमण से 5 लाख 30 हजार 943 लोगों की मौत हो गई।
 
दिल्ली, महाराष्‍ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 803 नए मामले सामने आए जबकि दिल्ली में 606 नए मरीज मिले। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के 367 जबकि राजस्थान में 100 नए मरीज मिले। 
 
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 1,193 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दिल्ली में 265, हिमाचल प्रदेश में 228, तमिलनाडु में 150, उत्तर प्रदेश में 124, महाराष्ट्र में 113, छत्तीसगढ़ में 85, ओडिशा में 70, राजस्थान में 61, गोवा में 54 मामले बढ़े हैं।
 
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना को लेकर एक बार फिर सख्‍त कदम उठाए जा सकते हैं।

Show comments

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

बंगाल चुनाव से पहले नितिन नवीन का बड़ा दांव, लिएंडर पेस BJP में शामिल, TMC को लगा झटका

तृणमूल से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ओलंपिक पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

MP-UP Sahyog Sammelan:साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं

अगला लेख