• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tiger shroff real name bollywood action hero
Last Modified: Monday, 2 March 2026 (13:13 IST)

जय हेमंत से कैसे बने टाइगर श्रॉफ? जानिए नाम बदलने की दिलचस्प कहानी

Tiger Shroff Birthday
हिंदी सिनेमा में जब भी बेमिसाल एक्शन, बिजली जैसी फुर्ती और जबरदस्त डांस की बात होती है, तो एक ही नाम जेहन में आता है— टाइगर श्रॉफ। 2 मार्च 2026 को बॉलीवुड का यह बागी स्टार अपना जन्मदिन मना रहा है। बेहद कम समय में टाइगर ने हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम हासिल किया है। 
 
टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। बहुत कम लोग जानते हैं कि 'हेमंत' नाम टाइगर के चाचा की याद में रखा गया था, जिनका एक दुर्घटना में निधन हो गया था। लेकिन 'जय' आखिर 'टाइगर' कैसे बने? दरअसल, इसके पीछे बचपन का एक मजेदार किस्सा है। बचपन में टाइगर काफी शरारती थे और घर आने वाले मेहमानों को अक्सर अपने दांतों से काट लिया करते थे। 
 
उनकी इसी 'खूंखार' हरकत को देखकर उनके पिता जैकी श्रॉफ ने उन्हें प्यार से 'टाइगर' बुलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दुनिया उनका असली नाम भूल गई और वे बॉलीवुड के टाइगर बन गए।
 
टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी ताकत उनकी Mass Appeal है। जहां आज के दौर में एक्टर्स अपनी शैली बदलते रहते हैं, वहीं टाइगर ने शुद्ध 'एक्शन' को अपनी पहचान बनाया है। उनकी फिल्मों की ओपनिंग इस बात का सबूत है कि छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटीज तक, उनके फैंस की एक बड़ी फौज है। विशेषकर बच्चों के बीच टाइगर की लोकप्रियता किसी सुपरहीरो से कम नहीं है।
 
टाइगर के फैंस के लिए साल 2026 और भी धमाकेदार होने वाला है। इस साल वे कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स के साथ लौट रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस के समीकरण बदल सकते हैं।