webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Love, Akshay Kumar

क्या रणबीर कपूर बन रहे हैं दूसरे अक्षय कुमार?

रणबीर कपूर
कौन भूल सकता है 'कॉफी विद करण' का वो एपिसोड जब बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेस, रणबीर कपूर पर खुलकर बोलीं (कुछ ज़्यादा ही खुल गईं)। उस दिन ऐसा लगा कि एपिसोड टॉक शो न होकर रणबीर से व्यथित प्रेमिकाओं के बिना आंसू का दुख बाहर आना हो (इसे कहते हैं होंठो पर हंसी और दिल में दर्द)। 
 
अब जब रणबीर पर दो वजह से जम कर खबरें बन रही हैं रही हैं तो उस बात कर ही ली जाए। आलिया भट्ट से पहले तो उनका नाम जुड़ा (जो समय- समय पर टॉप एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है) और अब तो कपूर चिराग ने कंफर्म कह दिया है, हौले से, कि उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है। 
रणबीर के लव ग्राफ को देखें तो किसी और की भी याद आती है (वैसे तो कई की याद आ जाएगी लेकिन फिलहाल इन्हें ही याद कर लेते हैं)। दिमाग में अक्षय कुमार कौंध गए हैं। लिंक है और बड़ी गहरी लिंक है। अक्षय भी ऐसे बॉलीवुड डेशिंग एक्टर रह चुके हैं जिनका नाम कई से जुडा और जिन्होंने आखिरकार खूबसूरत और टेलेंटेंड ट्विंकल से शादी कर सभी को चौंका दिया। 
 
रणबीर को मिला है आलिया का साथ तो क्या कपूर खानदान में बहने वाली है शहनाई? हो सकता है रणबीर ने भी अक्षय की तरह ठान ली हो इस बार सात फेरों की और आलिया के साथ घर बसाकर वे भी दे दें सभी अटकलों को विराम।
ये भी पढ़ें
शर्मनाक... अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी हिंदी नहीं पढ़ पाई जूही चावला