• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajinikanth, Kaala, Box Office

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'काला' की जोरदार शुरुआत

रजनीकांत
दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' 7 जून को रिलीज हुई। तमिल में इसका प्रदर्शन हुआ है और हिंदी में 7 जून की शाम से कुछ सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन होगा।
 

दक्षिण भारत में रजनीकांत की फिल्म देखने के रात से ही सिनेमाघरों के आगे भीड़ जमा हो गई। इस फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे रखा गया। 
 
सभी कोशिश कर रहे थे कि वे पहला शो देखे इसलिए फैंस की लंबी कतार देखने को मिली। फैंस सिनेमाघर के अंदर और बाहर डांस करते भी देखे गए। 
 
रजनीकांत के पोस्टर को दूध से नहलाना आम बात है और एक बार फिर यह नजारा तमिलनाडु में देखा गया। रजनी के बड़े-बड़े पोस्टर्स से सिनेमाघरों को सजाया गया और फैंस ने आतिशबाजी से स्वागत किया। दिवाली जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। 
 
हिंदी भाषी क्षे‍त्र में यह फिल्म ज्यादातर सिनेमाघरों में 8 जून को प्रदर्शित होगी। 
ये भी पढ़ें
जैकलीन फर्नांडीस नहीं थी रेस 3 में पहली पसंद