Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन को बीते दिनों अचानकर तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब डेविड की तबियत बिगड़ी तब वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में बिजी थे। पिता के बीमार होने की खबर सुनते ही वह प्रमोशन बीच में छोड़कर हॉस्पिटल गए।
अब डेविड धवन अस्पताल से वापस घर लौट चुके हैं। डेविड धवन पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो घर पर ही रिकवर हो रहे हैं। डेविड धवन को डायबिटीज है और इसी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई थी।
खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने बताया कि उनके पिता डेविड धवन सात दिनों तक अस्पताल में थे और पिछले हफ्ते उन्हें भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वह घर वापस आ गए हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि डेविड धवन हाल ही में वरुण धवन के साथ 'जुग जुग जीयो' के प्रमोशन में शामिल हुए थे। इस दौरान पिता और बेटे दोनों ने फिल्म के पंजाबी गाने पर डांस किया था।