Hanuman Chalisa

Monsoon Makeup Tips : बारिश में करें सिर्फ वॉटरप्रूफ मेकअप, जानिए 5 आसान टिप्‍स

Webdunia
मानसून के सीजन में भी हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। बल्कि यह मौसम भी बहुत खूबसूरत होता है। लेकिन बारिश में अच्छा सा अच्छा मेकअप भी थोड़ा-सा पानी लगने पर भी बेकार हो जाता है। ऐसे में मानसून सीजन में कभी भी नॉर्मल मेकअप करने की गलती नहीं करें। इस सीजन में हमेशा वाटरप्रूफ मेकअप करें। वह लंबे वक्त तक टिका रहेगा।  तो आइए जानते हैं चिपचिपे मौसम में स्मूथ और वाटरप्रूफ मेकअप कैसे करें।

1. फाउंडेशन को कहे ना - जी हां, बारिश के मौसम में आप महंगे से महंगा प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लें। लेकिन बारिश में वह बेकार हो जाएगा। इसके बदले आप बीबी क्रीम या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर दाग -धब्बे भी नहीं दिखेंगे और चेहरा बेकार भी नहीं होगा।

2.वाटरप्रूफ काजल और लाइनर - स्‍मोकी आई मेकअप या ग्लिटर आई मेकअप को ना कहें। बारिश में नमी होने के कारण आपका मेकअप मेल्‍ट भी हो सकता है और जल्दी फैल भी सकता है। जिससे आपकी आंखें एकदम काली हो सकती हो जाएगी। वहीं ग्लिटर आई मेकअप से आपकी आंखें चिपचिपी हो जाएगी। इसके बजाए आप वॉटरप्रूफ आईलाइनर और काजल का इस्तेमाल करें। यह लंबे वक्त तक टिका रहेगा।  

3. हेयर स्ट्रेटनिंग - बारिश के मौसम में आप हेयर स्ट्रेट करने पर विचार कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं करें। दरअसल, नमी की वजह से बाल भी चिपचिपे रहते हैं। बारिश के मौसम में प्राकृतिक तरीकों से आप हेयर स्ट्रेट कर सकते हैं। जिससे वह शाइन भी करेंगे और बेजाना भी नहीं दिखेंगे।

4. कंसीलर - बरसाती सीजन में मेकअप करने के दौरान बहुत ध्यान रखना होता है। इस सीजन में कंसीलर का उपयोग नहीं करना बेहतर होता है। कंसीलर की जगह क्रेयॉन कंसीलर का प्रयोग करना चाहिए। इससे चेहरे पर दाग धब्बे भी नहीं दिखेंगे। बारिश के मौसम सबसे अधिक कारगर रहेगा।

5.मस्करा - अगर आप मस्कारा लगाने के शौकीन है तो बारिश में इसका ध्यान से प्रयोग करें। दरअसल, बारिश में मेकअप का तरीका बदल जाता है। इसलिए मानसून सीजन में वाटरप्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल करें। वह लंबे टाइम तक टिका रहेगा और फैलेगा भी नहीं।

Show comments

सभी देखें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

अगला लेख