Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल सभी परेशान है, कोई पैसे को लेकर तो कोई सेहत को लेकर। यदि आप भी हमेशा बीमारी से पीड़ित रहते हैं या किसी व्यक्ति ने आपको किसी रोग से पीड़ित कर रखा है और आपको कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है तो इस उपाय को अगले दिन से ही अपनाना आरंभ करें।
पढ़ें एकदम सरल उपाय...
भगवान विष्णु के फोटो के सामने नीचे दिए गए इस चमत्कारिक मंत्र की 11 (ग्यारह) माला प्रतिदिन सूर्योदय से पहले करें। कोई भी असाध्य रोग दूर हो जाएगा।
ये रहा मंत्र : 'ॐ हूं विष्णवे नम:'।
इस मंत्र जाप से आप श्री संपन्न (धन संपन्न) व निरोग हो जाएंगे। आपकी कोई भी शरीर की व्याधि इस महामंत्र के जाप से दूर हो जाएगी व आपको अस्पताल व दवाइयों की शरण नहीं लेनी पड़ेगी। अत: जो भी व्यक्ति परेशान है उन्हें इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।
विशेष : यह जानकारी प्रामाणिक ग्रंथों से ली गई है। इससे सहमत या असहमत होना पाठकों के स्वविवेक पर निर्भर है।