Hanuman Chalisa

सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (15:07 IST)
Surya ka vrishchik rashi me gochar fal: 17 नवंबर 2023 शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने लगा है। वृश्‍चिक के सूर्य का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ असर होता है। कुछ के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित होगा और कुछ के लिए यह समस्याग्रस्त हो सकता है।
 
मेष राशि : पांचवें भाव के स्वामी सूर्य का आठवें भाव में गोचर आकस्मिक घटना दुर्घटना बढ़ाता है। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी या व्यापारी को सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। 
 
वृषभ राशि : चौथे भाव के स्वामी सूर्य आपकी कुंडली के सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं जो दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में उथल पुथल मचा सकते हैं। इसलिए वाद विवाद से दूर रहें। हालांकि खुद का व्यापार है तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी में भी ठीकठाक ही रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन राशि : तीसरे भाव के स्वामी सूर्य का आपकी कुंडली के छठे भाव में गोचर हो रहा है। छठे भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। करियर और नौकरी में फायदा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों से वाद विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
 
कर्क राशि : आपके दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का पांचवें भाव में गोचर अनुकूल परिणाम देगा। संतान सुख मिलेगा। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। संबंधों का विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारी मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा की तरक्की होगी। मेहनत का फल मिलेगा।
 
सिंह राशि : आपके लग्न भाव के स्वामी सूर्य का चौथे भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। गृहस्थ सुखमय रहेगा। खुशियां प्राप्त होगी। यदि आप घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो यह समय आपके लिए अच्छा है। धन और संतान सुख मिलेगा। अहंकार से दूर रहें।
 
कन्या राशि : आपके बारहवें भाव के स्वामी सूर्य का तीसरे भाव में गौचर हो रहा है। यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरीपेशा हैं तो तरक्की करेंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला राशि : आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर आर्थिक रूप से आपको मजबूत करेगा। अतीत में किए गए निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलेगा और आपके बचत में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो दोगुना लाभ होगा। आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।
 
वृश्चिक राशि : आपके दसवें भाव के स्वामी सूर्य का लग्न भाव में गोचर कई अवसर लेकर आया है। सहकर्मियों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बस अहंकार को खुद पर हावी न होने दें अन्यथा दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में परेशानी खड़ी हो सकती है।
 
धनु राशि : आपके नौवें भाव के स्वामी सूर्य का बारहवें भाव में गोचर होने जा रहा है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखना होगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है।
 
मकर राशि : आपके आठवें भाव के स्वामी सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक से धनलाभ होने की संभावना है। यात्रा के योग हैं। यदि आप परिवार से कोई बात नहीं छुपाते हैं तो पारिवार में सुख रहेगा। नौकरीपेशा और छात्रों के लिए अनुकूल समय है।
 
कुंभ राशि : आपके सातवें भाव के स्वामी सूर्य का दसवें भाव में गोचर शुभ साबित होगा। करियर और नौकरी के लिहाज से यह अच्छे परिणाम देगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापारी हैं तो उन्नति तय है। घर परिवार में भी सुख समृद्धि कायम रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
 
मीन राशि : आपके छठे भाव के स्वामी सूर्य का गोचर नौवें भाव में हो रहा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और बातचीत में प्रभावशाली होंगे। हालांकि ऐसा कोई व्यवहार न करें जिससे भाई-बहनों को चोट पहुंचें।

Show comments

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

मंगल-शनि की युति से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

02 अप्रैल से शनि-मंगल की महायुति, क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? ज्योतिषियों ने दिए अशुभ संकेत

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हर संकट से रक्षा करेंगे पवनपुत्र

अगला लेख