Festival Posters

सूर्य राशि परिवर्तन : 4 राशियों का चमक जाएगा भाग्य, मिलेगा आरोग्य, आएगा धन

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (01:11 IST)
Surya Ka Kumbh Rashi Me Gochar: 3 दिन बाद सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। सूर्य का कुंभ में राशि परिवर्तन 13 फरवरी 2022 को होगा। सूर्य के कुंभ में गोचर को कुंभ संक्रांति (Kumbha sankranti 2022) कहते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत।
 
 
नोट : ज्योतिष की माने तो तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में सूर्य अच्छा फल देता है, जबकि दूसरे, चौथे, सातवें, नौवें और बारहवें भाव में शुभ फल की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हालांकि गोचर के फल में अंतर होता है।
 
 
1. मेष राशि (Aries): सूर्य का गोचर अपकी राशि के 11वें भाव में होगा। सूर्य ग्रह के कुंभ में गोचर से आपमें आत्मविश्‍वास बढ़ जाएगा। यश में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में उन्नति होगी।
 
2. वृषभ राशि (Taurus): सूर्य का गोचर आपकी राशि के 10वें भाव में होगा। सूर्य ग्रह के कुंभ में गोचर से आपके स्वभाव में कटुता बढ़ जाएगी। आपको नौकरी या करियर में अतिरिक्त मेहनत करने से लाभ होगा। आपकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। खर्चे भी बढ़ जाएंगे इसलिए सावधानी से खर्च करें।
 
3. मिथुन राशि (Gemini): सूर्य आपकी राशि के 9वें भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह के कुंभ में गोचर से नौकरी और करियर में पहले की अपेक्षा सुधार होगा। व्यापार में लाभ होगा। आपको सेहत का ध्‍यान रखना होगा।
 
 
4. कन्या (Virgo) : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। हालांकि इस दौरान आपके स्वभाव में कटुता आ सकती है।
 
Disclaimer : उपरोक्त लेख ज्य‍ोतिष की गोचर मान्यता, प्राचलित धारणा और विभिन्न स्रोत पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पाठकगण किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लें।

Show comments

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मार्च, 2026)

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

अगला लेख