suvichar

Surya Rashi Parivartan: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 7 राशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (15:43 IST)
Surya ka dhanu rashi me gochar : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश कल 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार धनु राशि में सूर्य का तेज कम हो जाता है। तुला में सूर्य नीच का होता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। आओ जानते हैं कि किन 7 राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके लिए यह गोचर शुभ है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्य होंगे। हालांकि आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको शत्रु परास्त होंगे। हालांकि आपको लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। नौकरी या व्यापार में आप सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे। कानूनी मामलों में आपकी विजयी होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से अच्‍छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है। 
 
3. तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको पिता, भाई एवं बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।
 
4. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी के दम पर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। पारिवारिक व्यवसाय है तो उन्नति होगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं।
5. धनु राशि : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति होगी। खुद का व्यापार है तो मेहतन का फल मिलेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
 
6. कुंभ राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं। व्यापार में अच्‍छा मुनाफा अर्जित करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से खुशी का समाचार मिल सकता है।
 
7. मीन राशि : आपकी राशि के दसम भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में आप प्रगति को देख पाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। आपको कार्य स्थल पर किसी बहस या विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख