Festival Posters

सूर्य या चंद्र ग्रहण, धरती पर सबसे ज्यादा प्रभाव किसका होता है, जानिए

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (14:50 IST)
Solar and Lunar Eclipse
Solar Eclipse 2021: 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लग रहेगा जिसे आंशिक सूर्य ग्रहण या उपछाया ग्रहण कहा जा रहा है। वर्ष में 2 बार चंद्र और 2 बार सूर्य ग्रहण होता है। आओ जानते हैं कि धरती पर सबसे ज्यादा प्रभाव किसका रहता है।
 
 
1. सूर्य ग्रहण के दौरान धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा के बीच में आने से चंद्रमा की छाया धरती पर पड़ती है। 
 
2. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा और सूर्य के बीच धरती आ जाती है। उस दौरान धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
 
छाया का प्रभाव : उपरोक्त विवरण से यह ज्ञात होता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान धरती पर चंद्रमा की छाया पड़ती है अत: सूर्य ग्रहण का धरती पर ज्यादा प्रभाव गिरता है। कहते हैं कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव चंद्रमा पर ज्यादा और सूर्य ग्रहण का प्रभाव धरती पर ज्यादा रहता है। हालांकि दोनों ही ग्रहण का धरती पर प्रभाव पड़ता है। 
1. कैसे होता है सूर्य ग्रहण : सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य आंशिक अथवा पूर्ण रूप से चंद्रमा द्वारा आवृत्त हो जाए। वैज्ञानिकों के अनुसार धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक लेता है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
 
 
2. कैसे होता है चंद्रग्रहण : जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इसे ही चंद्रग्रहण कहते हैं। इस दौरान धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। धरती की छाया जब चंद्रमा के संपूर्ण हिस्से को ढंक ले, तो खग्रास ग्रहण होता है।

Show comments

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

25 March Birthday: आपको 25 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां