khatu shyam baba

कार्तिक पूर्णिमा पर मिट्टी की ये 10 सस्ती चीजें लेकर आएंगे तो चमक जाएंगे किस्मत के सितारे

soil items
 
Soil Decorative Items, मिट्टी की वस्तुएं, household items, Kartik Purnima soil items, Kartik Purnima Money Remedies, Kartik Purnima 2021 Upay, Money Remedies, Kartik Purnima 2021 Upay, मिट्टी की सस्ती वस्तुएं, Soil Decorative Items
 
कार्तिक पूर्णिमा Kartik Purnima को हिंदू धर्म में बहुत खास माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा Kartik Purnima का दिन जहां पुण्‍य कमाने का माना जाता है, वहीं यह दिन आपको धनवान बनाने के लिहाज से भी बेहद खास है। कार्तिक पूर्णिमा का संबंध मिट्‍टी से जुड़ा भी माना जाता है, क्योंकि इस दिन मिट्‍टी के दीये जलाने और दीपदान करने की हमारी संस्कृति की पुरानी परंपरा है। यहीं मिट्टी न सिर्फ हमारे मन को सुगंधित करती हैं बल्कि इससे बनी वस्तुएं, जैसे मिट्‍टी के बर्तन, खिलौने, दीये, हाथी, घोड़ा, घर, सेठ-सेठानी, छोटे घड़े, मटका आदि कई ऐसी चीजें हैं, जो अगर घर में लाकर रखी जाए तो जिंदगी को महका सकती है। 
 
1. हमारे शास्त्र भी कहते हैं कि हर व्यक्ति को भूमि तत्व या मिट्टी के पास ही रहना चाहिए। मिट्टी के घड़े से पानी पीना या घर में मिट्टी के बर्तन रखना अत्यंत लाभदायक माना गया है। अत: कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप मिट्टी का एक घड़ा खरीदकर उसको उपयोग में ला सकते हैं। ऐसा करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। मिट्‍टी के घड़े का पानी पीने से बुध और चंद्रमा ग्रह शुभ फल देते हैं। 
 
2. मिट्टी से बनी तरह-तरह की वस्तुएं अथवा खिलौने या अन्य आपकी पसंदीदा चीजों को ड्राइंग रूम में प्रयोग करने से धन की आवक बढ़ती है।
 
3. किसी भी भगवान की मिट्टी से बनी मूर्ति घर में रखने से धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होकर घर में स्थिर लक्ष्मी यानी धन की स्थिरता प्राप्त होती है।
 
4. अगर परिवार में कोई व्यक्ति तनाव के दौर से गुजर रहा हे या मानसिक रूप से परेशान है तो एक छोटा माटी का घड़ा household items खरीदकर उससे पौधों को पानी देता है तो जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर होकर मानसिक शांति का अनुभव करेगा। 
 
5. अधिकतर घरों में लोग पूजन के समय पीतल, चांदी आदि से बने दीपक का ही उपयोग करते हैं, अगर आप हमेशा ही मिट्टी के दीये का दीपक लगाएंगे तो यह बहुत शुभ होता है तथा घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। 
 
6. कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप मिट्टी से बने गिलास या कुल्हड़ खरीदकर उसमें चाय अथवा लस्सी का सेवन करेंगे तो निश्‍चित ही मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। 
 
7. अगर कोई व्यक्ति कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिट्‍टी का दीया खरीदकर शनिवार के दिन अगर मिट्टी का दीया पीपल के पेड़ के नीचे जलाता है, तो धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। 
 
8. मान्यतानुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिट्टी की सुराही खरीदकर उसमें पानी भरकर उसे ईशान कोण में स्थापित करने से धन समृद्धि के योग बनते हैं।
 
9. इस दिन मिट्‍टी का हाथी खरीदकर घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। यह माता गजलक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। 
 
10. घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी से बनीं सजावटी वस्तुएं जैसे- हाथी, घोड़ा, सेठ-सेठानी Soil Decorative Items आदि रखना बहुत ही शुभ माना गया है, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

16 March Birthday: आपको 16 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मार्च, 2026)

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख