Hanuman Chalisa

सितंबर माह में 5 ग्रहों का परिवर्तन : किस राशि पर होगा ज्यादा असर, डालते हैं एक नजर

Webdunia
सितंबर माह में शुक्र, मंगल, सूर्य, गुरु और बुध ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, दिलचस्प बात यह है कि इन 5 ग्रहों में 2 ग्रह एक ही दिन राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है, यहां प्रस्तुत है संक्षेप में जानकारी....  
 
मंगल : 
सितंबर में मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल 6 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव मेष और कन्या पर पड़ेगा। 
 
शुक्र : 
6 सितंबर को शुक्र अपनी राशि परिवर्तित करते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ, कुंभ और मकर राशियों को शुभ  लाभ मिलेगा....शुक्र ग्रह की दो राशि वृष और तुला पर भी राशि परिवर्तन का असर पड़ेगा। 
 
गुरु : 
गुरु राशि परिवर्तन- देव गुरु बृहस्पति का भी राशि परिवतन सितंबर माह में होने जा रहा है। देव गुरु बृहस्पति 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में गोचर करेंगे। इससे कर्क और मकर राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। 
 
सूर्य : 
सूर्य देव का राशि परिवर्तन- सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां पर मंगल और बुध पहले से विराजमान हैं। इसके बाद सूर्य 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन कई राशियों पर प्रभाव डालेगा। बड़ा फायदा कुंभ राशि और वृषभ राशि को मिलेगा... 
 
बुध : 
बुध राशि परिवर्तन- बुध अपनी राशि परिवर्तन करते हुए 22 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन से भी सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन इसका ज्यादा फायदा तुला, धनु, मकर को मिलेगा। 

Show comments

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख