Festival Posters

6 मार्च को बुध ग्रह शनि की प्रिय राशि कुंभ में, 5 राशियों को मिलेगा अथाह धन, 7 राशियों का परेशान होगा मन

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (16:26 IST)
Budh grah in Kumbha
Budh grah ka rashi parivartan 2022: मार्च माह में सबसे पहले बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। बुध साल 2022 में 6 मार्च को रविवार की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 18 मार्च, 2022 को बुध ग्रह इसी राशि में अस्त हो जाएगा। फिर 24 मार्च, 2022 को मीन राशि में गोचर करेगा। बुध के गोचर से 5 राशियों को मिलेगा अथाह धन, 7 राशियों का परेशान होगा मन।
 
 
5 राशियों को मिलेगा अथाह धन- 5 Zodiac Signs Astrology :
1. मेष (Aries): बुध आपकी राशि के ग्यारहवें यानी आय और लाभ के भाव में गोचर करेगा। आपकी आमदानी बढ़ेगी और अचानक से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहने की संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी।
 
2. वृषभ (Taurus): बुध आपकी राशि के दसवें भाव यानी कर्म के भाव में गोचर करेगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे।
 
3. मिथुन (Gemini): बुध आपकी राशि के नौवें भाव यानी की भाग्य और संपत्ति के भाव में गोचर करेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और रणनीतियां और नई योजनाएं सफल होंगी।
 
4. सिंह (Leo): बुध आपकी राशि के सातवें भाव में यानी की दांपत्य और साझेदारी के भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर शुभ रहेाग। नौकरी में उन्नती और व्यापारी हैं तो यह समय फलदायी है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा।
 
5. मकर (Capricorn): आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर यानी की वाणी, धन, ससुराल और पड़ोसी के भाव में गोचर करेगा। व्यापार में लाभकारी सौदे होने की संभावना है। किसी भी प्रकार का निवेश फलदायी सिद्ध होगा। नौकरी में उन्नती होगी।  स दौरान अचानक लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
Mercury transit 
7 राशियों का परेशान होगा मन- Zodiac Signs Astrology :
 
1. कर्क (Cancer): बुध आपकी राशि के आठवें भाव यानी कि रहस्य और अनिश्चितता के भाव में गोचर करेगा। इससे अचानक लाभ या हानि के योग बनेंगे। मन में बेचैनी रहेगी। नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। इस अवधि के दौरान सतर्क रहें।
 
2. कन्या (Virgo): बुध आपकी राशि के छठे भाव यानी कि रोग, विवाद, शत्रु और ऋण के भाव में गोचर करेगा। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मी से विवाद हो सकता है। नौकरी बदलने की संभावना है या आपका स्थानांतण हो सकता है। व्यापारी हैं तो किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।
 
3. तुला (Libra): बुध आपकी राशि के पंचम भाव यानी की शिक्षा, मनोरंजन और संबंधों के भाव में गोचर करेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं और व्यापारी हैं तो आपकी योजना सफल होगी।
 
4. वृश्‍चिक (Scorpio): बुध आपकी राशि के चौथे भाव यानी कि सुख, संपत्ति, भूमि और माता के भाव में गोचर करेगा। यह गोचर मिश्रित परिणाम वाला सिद्ध होगा। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण की संभावना है। व्यापारी हैं तो यह समय अनुकूल है।
 
5. धनु (Sagittarius): बुध आपकी राशि के तीसरे भाव यानी कि पराक्रम और संवाद के भाव में गोचर करेगा। नौकरी में आपका पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में आपका पराक्रम सफल होगा। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।
 
6. कुंभ (Aquarius): बुध आपकी राशि के लग्न भाव यानी की प्रथम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन व्यापार में किसी भी प्रकार का जोख़िम लेने से बचें।
 
7. मीन (Pisces): बुध आपकी राशि के बारहवें भाव यानी कि लंबी यात्रा, व्यय और हानि के भाव में गोचर करेगा। इस दौरान भोग-विलास से जुड़ी चीजों में ज्यादा खर्चा होगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें।

Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

अगला लेख