Hanuman Chalisa

जानिए कहां रुकना पसंद नहीं है मां लक्ष्मी को और क्यों?

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (12:15 IST)
Diwali 2021 : माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी कहा गया है। कहते हैं कि धन है तो जीवन की आधी से ज्यादा समस्या तो यूं ही समाप्त हो जाती है। माता लक्ष्मी के रूठने से जीवन में दरिद्रता का समावेश हो जाता है। दरिद्रता को महारोग माना गया है। आओ जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कहां रूकना पसंद नहीं है और क्यों।
 
 
1. गंदगी : माता लक्ष्मी को गंदी जगह पर रूकना पसंद नहीं है, क्योंकि उन्हें गंदगी अच्छी नहीं लगती है। यही कारण है कि शुक्रवार, दीपावली और महालक्ष्मी के व्रत के समय घरों का साफ-सुधरा किया जाता है।
 
2. गृहकलह : माता लक्ष्मी वहां नहीं रूकती है जहां पर गृहकलह होता हो। उन्हें गृहकलह पसंद नहीं है।
 
3. देर तक सोना : माता लक्ष्मी वहां भी नहीं रूकती है जहां के लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं।  ऐसे लोगों से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं।
 
4. स्त्री का अपमान : जिस घर में महिलाओं का अपमान होता हो वहां पर भी माता लक्ष्मी रूकती नहीं है।
 
5. जूते-चप्पल : यदि आपके घर में जूते-चप्पल एक स्थान पर व्यवस्थित नहीं रखे हैं तो माता लक्ष्मी नाराज होकर आपके घर से चली जाएंगी।
 
6. नल से पानी टपकना : कहते हैं कि यदि आपके घर के नल से पानी टपकता रहता है तो इसे धन का व्यर्थ ही व्यय होगा। इससे भी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।  
 
7. तुलसी का पौधा : तुलसी के पौधे को विष्णुप्रिया कहा गया है। इसके उचित दिशा में नहीं रखने और देखभाल नहीं करने से भी माता लक्ष्मी रूठकर चली जाती है।
 
8. छत पर कूड़ा : छत पर कूड़ा इकट्ठा करने से भी माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। इसे धन की हानी होती है।
 
9. जूठे बर्तन : घर में भोजन करने के बाद जूठे बर्तन को फैलाकर रखना या वॉश बेसिन में ही रातभर के लिए रखे रखने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती है। इसलिए घर का किचन हमेशा साफ सुधरा रखना चाहिए।
 
10. रात के समय बाल या नाखून काटना : कहते हैं कि रात के समय बाल या नाखून काटने से भी माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। इसके कारण जीवन में धन संबंधी परेशानियां होने लगती है।
 
11. अन्न का अनादर करना : खड़े होकर भोजन करना या भोजन करते समय बीच में से ही भोजन को छोड़कर उठ जाने से माता अन्नपूर्णा रुष्ठ हो जाती है जो माता लक्ष्मी का ही एक रूप है। इसे घर की बरकत चली जाती है।
 
12. शाम के वक्त किसी को नमक देना : कभी भी शाम के वक्त किसी को नमक नहीं देना चाहिए क्योंकि नमक उधार देने से घर की बरकत चली जाती है और जीवन में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हाथ में नमक देने या लेने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

Show comments

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

Hanuman Jayanti 2026 Remedies: हनुमान जयंती पर करें ये प्रमुख 5 अचूक उपाय, चमत्कार होगा

हनुमान जयंती पर सिद्ध करें ये 3 चमत्कारी साबर मंत्र, जीवन के 5 बड़े संकटों में मिलेगी तुरंत मदद

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

अगला लेख