shiv chalisa

19 फरवरी से 20 मार्च तक कुंभ राशि में अस्त रहेंगे गुरु, 6 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

Webdunia
Jupiter sets 2022: 19 फरवरी 2022 शनिवार को कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। गुरु का अस्त होना कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ माना जा रहा है। हालांकि 7 ऐसी राशियां है जिनके लिए गुरु का अस्त होना शुभ है। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 6 राशियां।
 
मेष राशि (Aries): गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में अस्त होंगे। इस दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारी हैं तो धनलाभ होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
 
मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के दसवें भाव में गुरु अस्त होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है।
 
सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु अस्त होंगे। इस दौरान करियर के अच्‍छे अवसार प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारियों की आमदानी में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय गुजरेगा।
 
तुला राशि (Libra): आपकी राशि के पंचम भाव में गुरु अस्त होंगे। इस दौरान आपको करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। 
 
धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि के तृतीय भाव में गुरु अस्त होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे और व्यापार में विस्तार होगा। करियर के लिहाज से यह अवधि आपके अनुकूल है। किसी कार्य के लिए यात्रा के योग भी बनेंगे। अलग-अलग माध्यमों से आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
 
मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के द्वादश भाव में गुरु अस्त होंगे। इस दौरान यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा।

Show comments

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

27 March Birthday: आपको 27 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

रामनवमी 2026: श्रीराम के 5 प्रमुख मंत्र, जाप करने से मिलेगा सबकुछ

राम नवमी 26 और 27 मार्च 2026 की पूजा के शुभ मुहूर्त

अगला लेख