Biodata Maker

21 जून को दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून, हनीमून के लिए है बेस्ट दिन

WD Feature Desk
गुरुवार, 20 जून 2024 (14:52 IST)
strawberry moon
june 21 strawberry moon: आप ने ब्लू या रेड मून के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी मून भी होता है? जीहां, 21 जून को पूर्णिमा के दिन आकाश में स्ट्रॉबेरी मून दिखाई देने वाला है। इस दिन चंद्रमा का रंग हल्का पीला और हल्का लाल होगा, जो देखने में कुछ-कुछ स्ट्रॉबेरी की तरह नजर आएगा। इस दिन चंद्रमा का प्रकाश भी काफी तेज होगा। इस नजारे को 20 जून की रात से लेकर 22 जून की रात तक देखा जा सकता है।ALSO READ: Vat Purnima Vrat 2024: वट पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं 3 शुभ योग, 5 राशियों के चमकेंगे सितारे
 
स्ट्रॉबेरी मून का नाम अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों ने इस महीने पकने वाली जंगली स्ट्रॉबेरी से लिया है। यह भी कहते हैं कि उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था, क्योंकि ये वक्त स्ट्रॉबेरी फल की कटाई का होता है। स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनीमून और रोजमून भी कहा जाता है। 
 
स्ट्रॉबेरी मून का क्या है हनीमून से संबंध?
कई यूरोपीय देशों में स्ट्रॉबेरी मून को हनीमून के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि जब भी पृथ्वी का वार्षिक अपसौर और पूर्णिमा होता है, उस वक्त शहद के छत्ते तैयार हो गए होते हैं। वह वक्त किसानों के लिए छत्तों से शहद निकालने का होता है। शहद को अंग्रेजी में हनी कहते हैं। इसलिए इसे हनीमून के नाम से भी जाना जाता है। इसी समय दुनियाभर में कई देशों में शादियां होती हैं। शादियों के बाद अक्सर लोग हनीमून मनाने कहीं न कहीं जाते हैं। इसलिए इस दिन को हनीमून के लिए बेस्ट दिन माना जाता है।ALSO READ: Vat Savitri Purnima : वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखने से पहले जान लें ये 10 खास बातें
 
पूर्णिमा के दिन चंद्राम धरती के सबसे करीब होता है इसलिए भी पूरा चांद नजर आता है। चांद का धरती के जल से संबंध है। जब पूर्णिमा आती है तो समुद्र में ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है, क्योंकि चंद्रमा समुद्र के जल को ऊपर की ओर खींचता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस दिन चन्द्रमा का प्रभाव काफी तेज होता है।

Show comments

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

दुर्गा नवमी 2026: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर करें ये 5 उपाय मां सिद्धिदात्री मां होंगी प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मार्च, 2026)

27 March Birthday: आपको 27 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

अगला लेख