Hanuman Chalisa

Guru Pushya Nakshatra Special: गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या नहीं खरीदें, जानिए क्या खरीदना होगा शुभ और मुहूर्त

WD Feature Desk
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (11:10 IST)
Guru pushya nakshatra 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण, चांदी, बर्तन, वाहन आदि खरीदना शुभ होता है परंतु सुई, कैंची, धारदार वस्तु सहित और भी कई ऐसी वस्तुएं या चीजें हैं जिन्हें नहीं खरीदना चाहिए। यह नक्षत्र शिल्पकला, चित्रकला, पढ़ाई प्रारंभ करना, मंदिर निर्माण, घर निर्माण प्रारंभ करना, उपनयन संस्कार, दुकान खोलना, गृह प्रवेश, नया व्यापार करना, निवेश आदि करने के लिऐ भी शुभ है। आओ जानते हैं कि गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।ALSO READ: दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए इस बार क्यों माना जा रहा है सबसे शुभ मुहूर्त
दिवाली के पहले 24 अक्टूबर 2024 गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन का शुभ मुहूर्त:-
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, लक्ष्मी नारायण और अमृत सिद्धि का योग शुभ संयोग बन रहा है।
सोना और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच।
लाभ का चौघड़िया: दोपहर 12:05 से दोपहर 01:29 के बीच।
शुभ का चौघड़िया: अपराह्न 04:18 से शाम 05:42 के बीच।
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या नहीं खरीदें | Guru pushya nakshatra Shopping 2024:
1. इस नक्षत्र में सुई या कोई धारदार वस्तुएं नहीं खरीदें।
2. इस नक्षत्र में पुरानी या सेकंड हेंड वस्तुएं नहीं खरीदना चाहिए।
3. काले कपड़े नहीं खरीदना चाहिए।
4. कोई चमड़े की वस्तु नहीं खरीदना चाहिए।
5. मिक्सर जैसी वस्तुएं भी नहीं खरीदना चाहिए।
6. जूते, चप्पल, सैंडल आदि भी न खरीदें।
7. प्लास्टिक या कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।
8. नकली सजावटी सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।
9. बाथरूम या टॉयलेट संबंधी सामान भी नहीं खरीदान चाहिए।
10. इस दिन यदि बर्तन खरीद रहे हैं तो उसे खाली घर पर न लाएं, उसमें खाने की कोई वस्तु रखकर ही लाएं।
 
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें | Guru Pushya Nakshatra 2024 : 
- गुरु पुष्य नक्षत्र में शनि, बृहस्पति और चंद्र का प्रभाव रहता है।
- अत: इस नक्षत्र में सोना, चांदी, वाहन, ज्वेलरी, मकान, प्लैट, दुकान, कपड़े, बर्तन, श्रृंगार की वस्तुएं, स्टेशनरी, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और बहीखाते खरीदना शुभ होता है। - इसके साथ ही इस नक्षत्र वाले दिन औषधि भी खरीदी जाती है।

Show comments

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें 6 से 12 अप्रैल तक

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

Numerology Horoscope: न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के अनुसार जानें साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अप्रैल 2026)

अगला लेख