Festival Posters

फरवरी माह में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि, कैसी होगी आपकी जिंदगी

मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (01:14 IST)
शनि ग्रह ने 17 जनवरी को कुंभ में गोचर किया था। बृहस्पति ग्रह 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करेंगे। राहु और केतु 30 अक्टूबर 2023 को राशि बदलेंगे। मंगल ग्रह 13 मार्ग को राशि बदलेंगे। यानी फरवरी माह में सूर्य, बुध और शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करें। आओ जानते हैं फरवरी 2023 माह के ग्रह परिवर्तन।
 
1. सूर्य ग्रह : इस समय सूर्य 14 जनवरी 2023 से मकर राशि में गोचर कर रहा है जो अब 13 फरवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशियों को संभलकर रहना होगा, क्योंकि कुंभ राशि शनि की राशि है और सूर्य एवं शनि में आपसी शत्रुता है। 
 
2. मंगल ग्रह : 13 नवंबर 2022 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 13 मार्च 2023 तक इसी राशि में रहेगा। इसी राशि में मंगल मार्गी, वक्री या अस्त उदय होता रहा है।
 
3. बुध ग्रह : 28 दिसंबर को बुध ग्रह का मगर राशि में गोचर हुआ और फिर 31 दिसंबर 22 को इस ग्रह ने वक्री होकर धनु में प्रवेश किया। इसके बाद 7 फरवरी 2023 को प्रातः काल 7:11 बजे यह मार्गी होकर मकर में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह ग्रह 27 फरवरी 2023 तक इसी राशि में रहने के बाद शाम 4:33 बजे कुंभ में प्रवेश करेगा। बुध के मकर में जाने से बुधादित्य योग मनेगा तब मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले को धनलाभ होगा।
 
4. बृहस्पति ग्रह : यह ग्रह 13 अप्रैल 2022 से मीन राशि में गोचर कर रहा है और अब 22 अप्रैल 2023 को यह मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा।
 
5. शुक्र ग्रह : यह ग्रह 22 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 15 फरवरी को शाम 07 बजकर 43 मिनट पर यह ग्रह मीन राशि में गोचर करेगा। शुक्र मीन राशि में 12 मार्च तक रहेंगे फिर राशि परिवर्तन करते हुए मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने के कारण मेष, वृषभ, कर्क, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, मकर, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।  
6. शनि ग्रह : 29 अप्रैल 2022 को कुंभ में था फिर 12 जुलाई 2022 को पुन: मकर में आया और अब अगले वर्ष 17 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट से पुन: कुंभ में गोचर करने लगेगा।
 
7. राहु ग्रह : 12 अप्रैल 2022 से मेष राशि में गोचर कर रहा है जो अब अगले वर्ष 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर मेष से निकलकर मीन राशि में गोचर करेगा।
 
8. केतु ग्रह : 12 अप्रैल 2022 से तुला राशि में गोचर कर रहा है जो अब अगले वर्ष 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर तुला से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा।
 
9. वरुण ग्रह : वरुण ग्रह यानी नेपच्यून 18 अप्रैल 2022 से मेष राशि में गोचर कर रहा था जो 11 सितंबर 2022 के बाद कुंभ राशि में गोचर करने लगा। अब अगले साल यह 19 फरवरी 2023 को कुंभ से निकलकर मीन में गोचर करेगा।
 
10. अरुण और यम ग्रह : अरुण यानी यूरेनस और यम यानी प्लूटो का कोई गोचर नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख