Dharma Sangrah

सपने में कुत्ता काटे तो करीबी देगा धोखा, जानिए सपनों में कुत्ते आने के अलग-अलग अर्थ

Webdunia
Dream Interpretation सोते हुए इंसान एक अलग ही दुनिया में चला जाता है। जहां वो कई ऐसी चीजें देखता है जिसके आभास मात्र से मनुष्य डर जाता है। लेकिन नींद खुलने के बाद उसे समझ आता है कि अरे, यह तो सपना था। क्या आप भी इसी तरह का कोई स्वप्न देखते हैं, तो यहां हम जानेंगे सपने में कुत्ता देखना (dog in dream) का क्या-क्या अर्थ होता है।

यहां जानिए 13 सपनों का फल... 
 
1. कुत्ता (dog) वफादार माना गया है, अत: सपने में कुत्ता दिखाई देना सकारात्‍मक एवं शुभ संकेतक माना जाता है। 
 
2. अगर आप भी सपने में कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनते हैं तो यह स्वप्न शुभ माना जाता है। 
 
3. अगर कोई व्यक्ति सपने में कुत्ते को स्वयं को चाटते हुए देखता है तो यह शुभ सपना समझा जाता है। इसका अर्थ कठिन समय में आपके मित्र, रिश्तेदार तथा जान-पहचान वालों से सहयोग मिलने का संकेत है। 
 
4. अगर आप सपने में कुत्ता पालते देखते हैं तो यह परिवार पर संकट आने की पूर्व सूचना देता है। 
 
5. अगर सपने में कुत्ता यदि आपको दौड़ाते हुए दिखाई दें तो यह वर्तमान परि‍स्थितियों में सुधार के संकेत है। 
 
6. सपने में अगर आप खुद को कुत्ता काटते हुए देखते हैं तो संकट आने का सूचक है। यह शत्रुओं से नुकसान, समस्या खत्म ना होने और कठिन समय जारी रहने का भी संकेत माना जाता है। 
 
7. सपने में अगर आप कुत्ते को खुश मूड में देखते हैं तो यह पुराने मित्र से मिलन तथा प्रेमी साथी की तलाश खत्म होने का संकेत है। यह एक अच्‍छा सपना माना जाता है। 
 
8. सपने में आप कई कुत्तों को एक साथ देखते हैं तो यह परिवार के साथ रहने का संकेत है। इसका अर्थ यह भी समझा जा सकता है कि अगर आपके रिश्‍ते में दूरी आ गई है तो बिना समय गवाएं आपको अपने रिश्‍तों को पुन: जोड़ने की जरूरत है।
 
9. सपने में कुत्तों को लड़ाई करते देखना नकारात्‍मक संकेत माना गया है। इसका अर्थ आपको विरोधियों से पराजय मिलने तथा असफलता मिलने का संकेत है। 
 
10. रोता हुआ कुत्ता सपने में दिखना अशुभ माना जाता है। यह दोस्तों से बिछुड़ने या उनके साथ कोई बुरी घटना होने का संकेत है। 
 
11. सपने में कुत्ते को गुस्सा करते हुए देखना आपके किसी करीबी के विरोधी होने का संकेत देता है, यह धोखा मिलने या विवाद होने का संकेत समझा जा सकता है। 
 
12. सपने में पागल कुत्ता दिखाई देना मृत्यु तुल्य कष्ट मिलने, महत्‍वपूर्ण कार्य में असफलता तथा एक अशुभ संकेत माना जाता है।
 
13. अगर सपने में कोई कुत्‍ता बिल्‍ली का पीछा करता या बिल्ली पर झपटता दिखाई दें तो यह प्रेम संबंधों में असफलता का सूचक है, लेकिन यदि आप सपने में उन दोनों को लड़ने से बचा लेते हैं तो यह काफी परेशानियों के बाद रिश्ते को बचाने में सफलता मिलने का संकेत है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Show comments

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

10 March Birthday: आपको 10 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

10 को शीतला सप्तमी 11 को शीतला अष्टमी रहेगी, जानिए कब क्या करें

सूर्य का मीन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

कुंभ में सूर्य और मंगल की युति से बना आदित्य मंगल राजयोग, 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ

अगला लेख