• Webdunia Deals

ऐश्वर्य और सौभाग्य देती है दीपावली पर अष्टलक्ष्मी साधना

Author पं. उमेश दीक्षित|
Widgets Magazine
मनुष्य के जीवन में धन ही आवश्यक नहीं, साथ में सुयश, आयु, विद्या, सौभाग्य, संतान इत्यादि भी हों तो जीवन का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। इसके लिए माता लक्ष्मी के 8 स्वरूपों की साधना करनी चाहिए जिससे सभी सुख प्राप्त हों। 
(1) धन लक्ष्‍मी : लक्ष्‍मीजी के इस स्वरूप की आराधना करने पर धनागम सुचारु रूप से होता है तथा बरकत रहती है। 
 
मंत्र : 'ॐ आद्य लक्ष्म्यै नम:'।
 
(2) यश लक्ष्मी : इन्हें भजने से प्रतिष्ठा व मान-सम्मान बढ़ता है। शत्रु अनुकूल रहते हैं। 
 
मंत्र : 'ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम:'।
 
(3) आयुलक्ष्मी : अमरता तो प्राणी की प्रकृति में नहीं है, लेकिन पूर्ण आयु तथा स्वस्थ जीवन हो, जैसा कि बोला जाता है कि 'पहला सुख निरोगी काया।' इस प्रकार स्वस्थता रहे तो जीवन की अन्य सफलताएं सरल हो जाती हैं।
 
मंत्र : 'ॐ सौभाग्य लक्ष्म्यै नम:'।
 
(4) वाहन लक्ष्मी : जीवन में पुराने समय में हाथी-घोड़े-ऊंट इत्यादि साधन माने जाते थे, लेकिन वर्तमान समय में दोपहिया तथा चारपहिया वाहनों का समय है। अत: इन्हें पाने के लिए 'ॐ वाहन लक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जप करें, इच्‍छा पूर्ण होगी। 
 
(5)‍ स्थिर लक्ष्मी : लक्ष्मी चलायमान हैं। घर में हमेशा समृद्धि रहे, इसके लिए इस मंत्र का जप करें-

'ॐ स्थिर लक्ष्म्यै नम:' या 'ॐ अन्न लक्ष्म्यै नम:'।
 
(6) सत्य लक्ष्मी : इस रूप का पूजन करने से पति या पत्नी की अनुकूलता हमेशा रहती है तथा घर में हमेशा सुख-चैन रहता है। 
 
मंत्र- 'ॐ सत्य लक्ष्म्यै नम:'
 
(7) संतान लक्ष्मी : परिवार में आज्ञाकारी व संस्कारवान संतान होना चाहिए।

इसके लिए 'ॐ भोग लक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जप करें।
 
(8) गृह लक्ष्मी : स्वयं का मकान होना, मकान हो तो बंगला हो का स्वप्न सभी का होता है।

इसके लिए 'ॐ योग लक्ष्म्यै नम:' का जप करें। 
 
'ॐ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोद्यात' मंत्र जपने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नित्य जपने से सभी क्लेश दूर होकर सुख-शांति व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
Read more on : अष्टलक्ष्मी साधना लक्ष्‍मीजी के 8 स्वरूप लक्ष्मी के 8 स्वरूपों की साधना लक्ष्मी पूजन की विधि संक्षिप्त लक्ष्मी पूजन विधि लक्ष्मी पूजन सामग्री एवं विधि लक्ष्मी जी की पूजन विधि मां लक्ष्मी पूजन की सरल विधि दीपावली के टोटके दिवाली और सरल उपाय दिवाली पर धन के उपाय दीपावली पर निबंध दीपावली 2016 दीपावली शायरी दीपावली पूजन विधि दीपावली का महत्व दीपावली पर कविता दीपावली कब है दीपोत्सव दीपपर्व दिवाली दीपावली दीप उत्सव दीपावली पूजन दीये त्योहार दिवाली फेस्टीवल दिवाली 2016 दीपावली पर्व 2016 दीपावली पर निबंध हिंदी में दीपावली की पूजन विधि दिवाली कैसे करें पूजन महालक्ष्मी पूजन की विधि Candeles Lighting Sweets Deepawali 2014 Deepotsav Diwali Festival Tyohar Greetings Laxmi Pujan Muhurat Diwali Essay In Hind Diwali Essay In Hindi Deepawali Poojan Ki Vidhi Mahalaxmi Poojan Vidhi In Hind Deepawali Poojan Vidhi In Hindi